शेयर मंथन में खोजें

रियल्टी (Realty) कंपनियों के शेयर चढ़े

रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआईटी) को मंजूरी मिलने से शेयर बाजार में रियल्टी कंपनियों के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

सेबी (SEBI) ने रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए फायदेमंद रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआईटी) को मंजूरी दी है। रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट से रियल एस्टेट कंपनियों के लिए पूँजी की दिक्कत खत्म होने की उम्मीद है। इससे निवेशकों को बिना प्रॉपर्टी खरीदे रियल एस्टेट में निवेश करने का फायदा मिलेगा।

शेयर बाजार में डीएलएफ (DLF) के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:20 बजे 2.36% की बढ़त के साथ यह 199.15 रुपये पर है। 

बीएसई में अनंत राज (Anant Raj) के शेयर भाव में भी मजबूती बनी हुई है। यह 3.06% की बढ़त के साथ 62.40 रुपये पर है।

शेयर बाजार में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 0.98% की बढ़त के साथ 71.90 रुपये पर है।

शेयर बाजार में एचडीआईएल (HDIL) को शेयर भी तेजी का रुख है। बीएसई में यह 1.87% की मजबूती के साथ 95.40 रुपये पर है।

बीएसई में यूनिटेक (Unitech) के शेयर भाव में मजबूती है। यह 0.19% की बढ़त के साथ 26 रुपये पर है।

शेयर बाजार में पेनिनसुला लैंड (Peninsula Land) के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 1.74% की मजबूती के साथ 35.15 रुपये पर है।

मीडिया खबरों के मुताबिक रियल्टी क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों में ढील दी जा सकती है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!