शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार आज दोपहर तक एक दायरे में अटका रहा, मगर इसके बाद आखिरी एक-डेढ़ घंटे में इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

पिछले दिन के बंद स्तर 27,585 की तुलना में कुछ बढ़त के साथ 27,612 पर खुलने के बाद सेंसेक्स सुबह के कारोबार में ऊपर 27,670 तक चढ़ा। मगर इसके बाद यह एक दायरे में ऊपर-नीचे होता रहा। इस दौरान यह निचली तलहटियाँ बनाते हुए लाल निशान में रहा। दोपहर बाद यह वापस सँभल कर हरे निशान में लौटा, मगर दो बजे के बाद तेजी से लुढ़क गया।

इस दौरान यह 27,325 के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह फिर से थोड़ा सँभला, मगर 160 अंक या 0.58% के नुकसान के साथ 27,425 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी ऊपर 8,357 और नीचे 8,268 तक का उतार-चढ़ाव झेलने के बाद अंत में 24 अंक या 0.28% गिरावट के साथ 8,299 पर बंद हुआ। 

दोपहर बाद के कारोबार के इस उतार-चढ़ाव की सबसे ज्यादा चोट रियल एस्टेट क्षेत्र पर पड़ी। बीएसई रियल्टी ने 1.85% गिरावट दर्ज की। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.20%, तेल-गैस में 1.06%, बिजली में 0.89%, कैपिटल गुड्स में 0.66%, बैंकेक्स में 0.55%, आईटी में 0.47% और धातु (मेटल) में 0.42% गिरावट आयी। दूसरी ओर एफएमसीजी सूचकांक में 0.72% बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!