शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी शेयर बाजार (US Markets) में लगातार तीसरी तेजी

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही और इस तरह लगातार तीसरे दिन अमेरिकी सूचकांक ऊपर चढ़े।

निवेशकों का उत्साह खास तौर पर इन खबरों से बढ़ा कि यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) गुरुवार को प्रोत्साहन योजना (स्टिमुलस) की घोषणा कर सकता है। ईसीबी की बैठक फ्रैंकफर्ट में चल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ईसीबी साल 2016 के अंत तक हर महीने 50 अरब यूरो के संप्रभु बांड (sovereign bond) जारी करने की प्रोत्साहन योजना सामने रखेगा। 

इसके अलावा अमेरिकी वाणिज्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आवासीय क्षेत्र में नये निर्माण की शुरुआत के आँकड़े उम्मीद बेहतर रहे। हालाँकि दूसरी ओर आईबीएम ने बीती तिमाही में आमदनी में गिरावट दर्ज की और साल 2015 के लिए निराशाजनक अनुमान सामने रखे। 

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज ने कल कमजोर शुरुआत की, मगर इसके बाद सँभला। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद डॉव जोंस 39 अंक या 0.22% चढ़ कर 17,554 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 10 अंक या 0.47% ऊपर 2,032 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 13 अंक या 0.27% की मजबूती हासिल करके 4,667 पर आ गया। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!