शेयर मंथन में खोजें

बाजार में नये हफ्ते की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स (Sensex) 363 अंक उछला

सोमवार 18 मई को भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी मजबूती दिखायी, जिससे सेंसेक्स (Sensex) और (Nifty) दोनों ही सवा फीसदी से ज्यादा उछल गये। बीएसई का 30 दिग्गज शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 363 अंक या 1.33% की बढ़त दर्ज करते हुए 27,687 पर बंद हुआ। एनएसई का 50 प्रमुख शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 111 अंक या 1.35% की तेजी के साथ 8,374 पर बंद हुआ। बाजार ने सोमवार की सुबह बढ़त के साथ ही शुरुआत की, हालाँकि दोपहर तक यह एक दायरे के अंदर रहा। इस दौरान सेंसेक्स मोटे तौर पर 27,400 से 27,500 के बीच चलता रहा, जबकि निफ्टी इस दौरान 8300 के ऊपर-नीचे होता रहा। आखिरी दो घंटों में बाजार की उछाल ज्यादा तेज होती गयी और यह दिन के ऊपरी स्तरों के पास ही बंद हुआ। सेंसेक्स 27,726 तक चढ़ा, जबकि निफ्टी का दिन का ऊपरी स्तर 8,385 का रहा।
इससे पहले शुक्रवार को भी बाजार में बढ़त दर्ज हुई थी। दरअसल हाल में थोक महँगाई दर और उपभोक्ता महँगाई दर दोनों में नरमी के कारण बाजार में यह धारणा बनने लगी है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 2 जून को अपनी नीतिगत समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इसके अलावा मानसून समय पर आने और 2014-15 में सरकार का राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) 4% पर सीमित रहने की खबरों से भी बाजार का उत्साह बढ़ा है।
छोटे-मँझोले शेयरों में भी मजबूती का रुझान बना रहा। बीएसई मिडकैप में 0.98% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.97% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में 0.76% और सीएनएक्स स्मॉलकैप में 1.14% की मजबूती रही।
बाजार की तेजी काफी हद तक व्यापक रही। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर और निफ्टी के 50 में से 43 शेयर हरे निशान में रहे। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेज रहे शेयरों में डॉ. रेड्डीज (3.48%), गेल (3.45%), टाटा पावर (3.08%), एचडीएफसी (2.34%), एचडीएफसी बैंक (1.92%) और रिलायंस (1.89%) के नाम प्रमुख हैं। वहीं हीरो मोटोकॉर्प में 0.31% की हल्की गिरावट दर्ज की गयी। एनटीपीसी और कोल इंडिया लाल निशान में, लेकिन लगभग सपाट ही रहे। (शेयर मंथन, 18 मई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!