शेयर मंथन में खोजें

हैंग सेंग 315 अंक चढ़ा

एशियाई शेयर बाजारों में आज के कारोबार में बढ़त का रुख रहा।

हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक आज सुबह बढ़त के साथ खुला। इसमें दिनभर तेजी बनी रही। कारोबार के अंतिम घंटों इस सूचकांक की तेजी की रफ्तार और बढ़ गयी। आखिरकार यह 315 अंकों यानी 1.41% की बढ़त के साथ 22,771 पर बंद हुआ। स्ट्रेट टाइम्स में 1.32%, चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.92% और ताइवान वेटेड में 0.05% की मजबूती आयी। दूसरी ओर जकार्ता कंपोजिट में 0.24% और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 0.10% की कमजोरी रही। आज जापान का निक्केई सूचकांक बंद था।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मजबूती का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6.28 बजे कैक 40 में 1.72%, डैक्स में 1.58% और एफटीएसई 100 में 1.27% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2009)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!