शेयर मंथन में खोजें

तीन दिन बाद लौटी अमेरिकी बाजारों में तेजी

लगातार तीन कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद अमेरिकी बाजार में हफ्ते की शुरुआत अच्छी मजबूती के साथ हुई है।

वहीं आज सुबह एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख दिखाई दे रहा है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ रिटेलर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमरिका में अक्टूबर के दौरान नये घरों की बिक्री में 10.1% की बढ़ोतरी रही। मकानों की बिक्री सितंबर के 55.4 लाख से बढ़कर 61 लाख हो गयी है। इस खबर से बाजार में नये सिरे से खरीदारी नजर आयी। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज में 133 अंक यानी 1.2% की तेजी रही। वहीं नैस्डेक कंपोजिट और एसएंडपी 500  में 1.4% की मजबूती रही। इस तेजी के साथ डॉव जोंस इस साल की नयी ऊँचाई पर पहुँच गया है।
दूसरी ओर यूरो के मुकाबले डॉलर की कमजोरी से कॉमेक्स पर सोना 18 डॉलर की तेजी के साथ 1165 डॉलर प्रति औंस के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। वहीं नाइमेक्स पर कच्चा तेल 9 सेंट चढ़कर 77.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया। सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख नजर आ रहा है। डॉलर के मुकाबले येन की मजबूती के कारण जापान के निक्केई में निर्यात क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर दबाव दिख रहा है।  निक्केई में करीब 0.5% की कमजोरी है। वहीं हैंग सेंग की शुरुआत भी ढीली हुई है और वह नकारात्मक रुझान के साथ सपाट है। कॉस्पी इंडेक्स में 0.65% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स भी लाल निशान में आ गया है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.5% की मजबूती दिख रही है। वहीं ताइवान वेटेड में भी हल्की तेजी है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा सोमवार को एनएसई में बंद स्तर के मुकाबले 9 अंक की कमजोरी के साथ 5095 के आसपास कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2009)
  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!