शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में मजबूत शुरुआत, हैंग-सेंग 304 अंक ऊपर

अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट के बावजूद एशियाई बाजारों में आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

कमजोर येन से जापान को निक्केई को सहारा मिल रहा है, जबकि तकनीकी शेयरों से कॉस्पी और ताइवान वेटेड दबाव में हैं। आज भारतीय समय के मुताबिक 8.48 बजे जापान का निक्केई 148.49 अंक या 0.67% की मजबूती के साथ 22,236.53 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 304.20 अंक या 1.01% की बढ़त के साथ 30,558.60 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 1.91% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.05% ऊपर है। हालाँकि केवल दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.25% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.85% की कमजोरी दिख रही है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!