शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में शानदार बढ़ोतरी, डॉव जोंस 238 अंक उछला

गुरुवार को बेहतर तिमाही नतीजों और तकनीकी शेयरों में हुई वापसी से अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

तकनीकी सूचकांक नैस्डैक में कल लगातार पाँच दिनों की गिरावट के बाद बढ़त दर्ज की गयी, जबकि एसऐंडपी तकनीकी सूचकांक भी 6 दिनों में पहली बार ऊपर चढ़ा। वहीं कल यूरोपीयन बाजारों में भी बढ़ोतरी हुई।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 238.61 अंक या 0.99% की बढ़ोतरी के साथ 24,322.34 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 114.94 अंक या 1.64% की वृद्धि के साथ 7,118.68 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 27.54 अंक या 1.04% की मजबूती के साथ 2,666.94 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.21% की बढ़त के साथ 68.19 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!