शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट, निफ्टी 10,950 के नीचे बंद

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर में कमजोरी दर्ज की गयी, जिससे निफ्टी 10,950 के नीचे फिसल गया।

आखरी घंटे में हुई तीखी बिकवाली का प्रमुख सूचकांकों पर काफी नकारात्मक असर पड़ा। आज जिन शेयरों में सर्वाधिक बिकवाली हुई उनमें ऑटो, मेटल और फार्मा शामिल हैं। आईटी और एफएमसीजी को छोड़ कर दोनों सूचकांकों पर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स (Sectoral Indices) लाल निशान में बंद हुए। गौरतलब है कि एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों के बाद बाजार में सपाट शुरुआत हुई थी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,541.63 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 36,658.71 पर खुला और कारोबार के दौरान 36,298.94 अंकों के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में सेंसेक्स 217.86 अंक या 0.60% की कमजोरी के साथ 36,323.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,018.90 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,018.95 पर खुल कर 82.05 अंक या 0.74% की कमजोरी के साथ 10,936.85 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,019.50 और निचला स्तर 10,926.25 का रहा।
दूसरी तरफ प्रमुख सूचकांकों के विपरीत आज छोटे-मंझोले बाजारों में अधिक कमजोरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 2.45% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 2.51% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 2.57% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 3.08% नीचे फिसले।
बीएसई के 31 शेयरों में 10 शेयरों में मजबूती और 20 शेयरों में कमजोरी रही, जबकि इसका एक शेयर सपाट बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से एनटीपीसी में 1.96%, इन्फोसिस में 1.83%, एचडीएफसी में 0.95%, विप्रो में 0.86%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.73% और यस बैंक में 0.69% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टाटा स्टील में 6.96%, टाटा मोटर्स में 4.77%, सन फार्मा में 4.69%, भारती एयरटेल में 3.31%, आईसीआईसीआई बैंक में 3.26% और अदाणी पोर्ट्स में 2.69% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 15 शेयरों में तेजी के साथ 35 शेयरों में मंदी रही। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!