शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई द्वारा रेपो दर बढ़ाये जाने के कारण बाजार में गिरावट

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने आज लगातार दूसरी द्विमासिक बैठक में रेपो दर बढ़ाने का फैसला किया, जिसका शेयर बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।

समिति ने रेपो दर में 0.25% की बढ़ोतरी की, जो अब 6.50% हो गयी है। वहीं रिवर्स रेपो रेट को 6% ही बरकरार रखा गया है। आरबीआई की घोषणा के साथ ही बैंक शेयरों में तेजी दिखी, जबकि एपएमसीजी, आईटी और ऊर्जा शेयर हरे निसान में बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,606.58 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 37,643.87 पर खुला और कारोबार के दौरान 37,711.87 अंकों के नये सर्वकालिक उच्च स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 84.96 अंक या 0.23% की कमजोरी के साथ 37,521.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,356.50 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,359.80 पर खुल कर 10.30 अंक या 0.09% की हल्की कमजोरी के साथ 11,346.20 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,390.55
और निचला स्तर 11,313.55 का रहा।
दूसरी तरफ प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले छोटे-मंझोले बाजारों में स्थिति बेहतर रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.19% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.26% की वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.15% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.03% ऊपर चढ़ा।
बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 13 शेयरों में मजबूती और 18 शेयरों में कमजोरी रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया में 3.29%, टीसीएस में 1.74%, सन फार्मा में 1.61%, आईटीसी में 1.51%, पावर ग्रिड में 1.02% और ओएनजीसी में 0.73% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से वेदांत में 1.84%, मारुति में 1.75%, भारती एयरटेल में 1.68%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.61%, टाटा स्टील में 1.46% और एचडीएफसी में 1.24% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 26 शेयरों में तेजी के साथ 24 शेयरों में मंदी रही। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!