शेयर मंथन में खोजें

बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 391 अंक मजबूत

लगातार दो दिन आयी कमजोरी के बाद कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन भारतीय शेयर बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

आज सभी सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान में बंद हुए, जिनमें बैंक, वित्तीय, उपभोक्ता वस्तु और धातू शेयरों ने अच्छा बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं छोटे-मंझोले बाजारों में भी तेजी देखने को मिली।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,165.16 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 37,327.16 पर खुला और कारोबार के दौरान 37,582.27 अंकों के उच्च स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 391.00 अंक या 1.05% की मजबूती के साथ 37,556.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,244.70 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,297.80 पर खुल कर 116.10 अंक या 1.03% की बढ़ोतरी के साथ 11,360.80 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,368.00
और निचला स्तर 11,294.55 का रहा।
दूसरी तरफ छोटे-मंझोले बाजारों में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.93% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.16% की वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.98% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 1.42% ऊपर चढ़े।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 33 शेयरों में मजबूती और 16 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि एक शेयर सपाट बंद हुआ। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 24 शेयरों में मजबूती और 07 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ऐक्सिस बैंक में 5.17%, वेदांत में 3.60%, यस बैंक में 2.96%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.33%, कोटक महिंद्रा बैंक में 2.20% और एचडीएफसी में 2.16% की बढ़त आयी।
गिरने वाले शेयरों में से टाटा मोटर्स में 0.84%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.71%, एशियन पेंट्स में 0.50%, एचडीएफसी बैंक में 0.39%, विप्रो में 0.32% और इंडसइंड बैंक में 0.28% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!