शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी, 126 अंक चढ़ा डॉव जोंस

यूएस-चीन के बीच चल रहे व्यापार विवाद के बीच मंगलवार को बेहतर वित्तीय नतीजों के सहारे अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

नैस्डैक लगातार छठे दिन चढ़ा, जबकि ऊर्जा और औद्योगिक शेयरों में बढ़त से एसऐंडपी लगातार चौथे दिन मजबूत हुआ। उधर वहीं यूरोपीयन बाजार भी बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 126.73 अंक या 0.50% की मजबूती के साथ 25,628.91 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 23.99 अंक या 0.31% की बढ़त के साथ 7,883.66 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.05 अंक या 0.28% की वृद्धि के साथ 2,858.45 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.21% की बढ़ोतरी के साथ 74.65 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!