शेयर मंथन में खोजें

ऊर्जा और वित्तीय शेयरों में गिरावट के कारण डॉव जोंस, एसऐंडपी फिसले

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में ऐप्पल और अमेजन में बढ़ोतरी के बावजूद ऊर्जा और वित्तीय शेयरों में गिरावट के कारण डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 कमजोरी के साथ बंद हुए।

कल ऐप्पल में 0.8% और अमेजन में 0.6% की वृद्धि हुई। अमेरिकी बाजार में पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 630 करोड़ शेयरों के मुकाबले कल 590 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ। उधर यूरोपीयन बाजार मिले-जुले रहे।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 74.52 अंक या 0.18% की गिरावट के साथ 25,509.23 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3.45 अंक या 0.04% की बढ़त के साथ 7,891.78 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.12 अंक या 0.14% की गिरावट के साथ 2,853.58 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.29% की गिरावट के साथ 72.07 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!