शेयर मंथन में खोजें

बाजार में आयी कमजोरी, 173 अंक टूटा सेंसेक्स

बुधवार को सत्र के आखरी घंटे में हुई बिकवाली के कारण बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस में कमजोरी का भी सूचकांकों पर नकारात्मक असर पड़ा। साथ ही बैंक, ऊर्जा, इन्फ्रा, आईटी और फार्मा शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,896.63 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 38,989.65 पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका नया सर्वकालिक उच्च स्तर भी रहा। आखिर में सेंसेक्स 173.70 अंक या 0.45% की कमजोरी के साथ 38,722.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,738.50 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,744.95 पर खुल कर 46.60 अंक या 0.40% की गिरावट के साथ 11,691.90 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,753.20 और निचला स्तर 11,678.85 का रहा।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में स्थिति सकारात्मक रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.47% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.05% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.55% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.10% की बढ़त हुई।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 20 शेयरों में मजबूती और 30 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 17 शेयरों में मजबूती और 14 शेयरों में गिरावट आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी में 1.58%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.54%, टाटा स्टील में 0.53%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.53%, टाटा मोटर्स में 0.50% और आईटीसी में 0.39% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से कोल इंडिया में 2.58%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.80%, पावर ग्रिड में 1.58%, यस बैंक में 1.44%, इंडसइंड बैंक में 1.36% और एनटीपीसी में 1.34 % की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!