शेयर मंथन में खोजें

कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सपाट बंद हुआ।

खबरों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चीन की 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर शुल्क लगाना चाहते हैं। इस खबर से कल अमेरिकी बाजार में मजबूती नहीं आ सकी। उधर कल यूरोपीय बाजारों में मजबूती देखने को मिली।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 8.68 अंक या 0.03% की मामूली बढ़त के साथ 26,154.67 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3.66 अंक या 0.05% की हल्की गिरावट के साथ 8,010.04 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) सपाट 2,904.98 पर बंद हुआ। सप्ताह में देखें तो डॉव जोंस 0.9%, नैस्डैक 1.4% और एसऐंडपी 500 1.2% ऊपर चढ़ा। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.12% की मामूली गिरावट के साथ 78.09 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!