शेयर मंथन में खोजें

बाजार में जबरदस्त कमजोरी, 505 अंक टूटा सेंसेक्स

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखी गयी।

आज प्रमुख सूचकांकों को कई कारकों ने नीचे धकेला, जिनमें एशियाई बाजारों में कमजोरी, रुपये में गिरावट और अमेरिका द्वारा चीन पर 200 अरब डॉलर का आयात शुल्क लगाने की खबर शामिल हैं। भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। सबसे अधिक कमजोरी फार्मा, बैंक, वाहन और धातू शेयरों में आयी। हालाँकि डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से आईटी शेयरों को सहारा मिला।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,090.64 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 38,027.81 पर खुला और कारोबार के दौरान 37,548.93 अंकों के निचले स्तर तक गिरा। आखिर में सेंसेक्स 505.13 अंक या 1.33% की कमजोरी के साथ 37,585.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,515.20 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,464.95 पर खुल कर 137.45 अंक या 1.19% की कमजोरी के साथ 11,377.75 पर बंद हुआ। आज सत्र के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,366.90 का रहा।
दूसरी तरफ छोटे-मंझोले बाजारों में भी बिकवाली देखने को मिली, जिससे बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.76% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.05% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.65% की गिरावट आयी और केवल निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.17% की मजबूती के साथ बंद हुआ।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 14 शेयरों में मजबूती और 36 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 05 शेयरों में मजबूती और 26 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से पावर ग्रिड में 0.70%, टीसीएस में 0.40%, अदाणी पोर्ट्स में 0.37%, इंडसइंड बैंक में 0.07% और टाटा स्टील में 0.05% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से सन फार्मा में 2.85%, एचडीएफसी में 2.47%, टाटा मोटर्स में 2.35%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.12%, एशियन पेंट्स में 1.93% और एचडीएफसी बैंक में 1.81% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!