शेयर मंथन में खोजें

बाजार में लौटी चमक, निफ्टी पहुँचा 11,000 के ऊपर

लगातार तीन सत्रों में गिरावट के बाद कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती आयी।

आज आयी बढ़त से सेंसेक्स 36,500 और निफ्टी 11,000 के ऊपर बंद हुआ। वित्तीय शेयरों में मजबूती के अलावा वाहन, धातू और आईटी शेयरों ने सूचकांकों को सहारा दिया। हालाँकि रियल्टी, ऊर्जा और टेलीकॉम शेयरों में कमजोरी आयी। आज शुरुआती सत्र में गिरावट के बाद दोनों बाजार सूचकांक दोपहर तक दबाव में रहे। मगर पौने 2 बजे के बाद बाजार में खरीदारी से सूचकांकों का रूख ऊपर की ओर मुड़ गया।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,227.14 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 36,274.25 पर खुला और कारोबार के दौरान 36,616.64 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 299.00 अंक या 0.83% की मजबूती के साथ 36,526.14 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,930.45 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,930.90 पर खुल कर 77.85 अंक या 0.71% की बढ़ोतरी के साथ 11,008.30 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,035.65 और निचला स्तर 10,821.55 का रहा।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले बाजारों में भी मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.53% की बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.25% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.76% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.26% की वृद्धि के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 34 शेयरों में मजबूती और 16 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 22 शेयरों में मजबूती और 08 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि एक शेयर सपाट बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 9.68%, टीसीएस में 3.26%, एचडीएफसी में 3.16%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 3.04%, आईसीआईसीआई बैंक में 3.00% और टाटा मोटर्स में 2.60% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से भारती एयरटेल में 3.67%, ऐक्सिस बैंक में 3.00%, इंडसइंड बैंक में 2.25%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.12%, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.67% और लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.52% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!