शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक आर्थिक विकास को लेकर चिंता के कारण एशियाई बाजारों में गिरावट

बुधवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दिख रही है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा 2018 और 2019 के लिए वैश्विक आर्थिक विकास पूर्वानुमान में कटौती किये जाने का एशियाई बाजारों पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.34 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 61.65 अंक या 0.26% की गिरावट के साथ 23,407.74 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 29.66 अंक या 0.11% की कमजोरी के साथ 26,172.91 पर चल रहा है। वहीं केवल चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.20% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.57% की गिरावट है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में 0.94% की कमजोरी और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.10% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!