शेयर मंथन में खोजें

बाजार में मजबूती, सेंसेक्स पहुँचा 35,000 के ऊपर

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती दर्ज की गयी, जिससे सेंसेक्स 35,000 के ऊपर बंद हुआ।

मिले-जुले वैश्विक रुझानों के बीच आज घरेलू बाजार के सभी क्षेत्रों के सूचकांकों में मजबूती आयी। साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये में आयी मजबूती से भी बाजार को सहारा मिला। आज छोटे-मँझोले सूचकांकों में 1% से अधिक की मजबूती आयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 34,865.10 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,004.33 पर खुला और कारोबार के दौरान 35,215.79 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 297.38 अंक या 0.85% की मजबूती के साथ 35,162.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,512.50 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,550.15 पर खुल कर 72.25 अंक या 0.69% की बढ़ोतरी के साथ 10,584.75 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,604.90 और निचला स्तर 10,525.30 का रहा।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले बाजारों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.14% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.68% की तेजी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 1.55% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 2.00% की बढ़त के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 31 शेयरों में मजबूती और 19 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 26 शेयरों में मजबूती और 05 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 3.97%, अदाणी पोर्ट्स में 3.54%, ओएनजीसी में 3.44%, एसबीआई में 2.60%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.151% और ऐक्सिस बैंक में 2.25% की बढ़त आयी। आज एचडीएफसी बैंक में 0.77%, बजाज ऑटो में 0.54%, मारुति में 0.45%, इन्फोसिस में 0.39%, इंडसइंड बैंक में 0.37% और एनटीपीसी में 0.33% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!