शेयर मंथन में खोजें

नैस्डैक और एसऐंडपी में आयी गिरावट, लगातार चौथे दिन चढ़ा डॉव जोंस

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से नैस्डैक और एसऐंडपी में गिरावट दर्ज की गयी, जबकि डॉव जोंस लगातार चौथे दिन ऊपर चढ़ा।

कल कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट के बीच ऊर्जा शेयरों में कमजोरी का एसऐंडपी पर नकारात्मक असर पड़ा। वहीं फेडरल रिजर्व ने जानकारों के अनुमान के मुताबिक अपनी बैठक में दरों में कोई बदलाव नहीं किया। उधर कल यूरोपीय बाजारों में स्थिति मिली-जुली रही।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 10.92 अंक या 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 26,191.22 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 39.86 अंक या 0.53% की गिरावट के साथ 7,530.88 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 7.06 अंक या 0.25% की कमजोरी के साथ 2,806.83 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.01% की गिरावट के साथ 70.65 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!