शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में जोरदार बिकवाली, निक्केई 264 अंक फिसला

अमेरिकी बाजार में आयी जबरदस्त गिरावट के बाद मंगलवार को एशियाई बाजारों में तीखी बिकवाली देखने को मिल रही है।

दरअसल वैश्विक आर्थिक मंदी को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ रही है, जिसका शेयर बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। कल अमेरिकी बाजार में कमजोरी के कारण एसऐंडपी 500 14 महीनों के निचले स्तर पर बंद हुआ।
भारतीय समय के अनुसार साढ़े 8 बजे के आस-पास जापान का निक्केई (Nikkei) 264.22 अंक या 1.23% की गिरावट के साथ 21,242.66 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 59.40 अंक या 0.23% की कमजोरी के साथ 26,028.58 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.45% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 1.52% की गिरावट दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.08% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.48% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!