शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

लाल निशान में गिफ्ट निफ्टी, नरमी के साथ कारोबार शुरू कर सकते हैं Sensex-Nifty

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार (20 सितंबर) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 44.00 अंकों की सुस्ती दिखायी दे रही है और ये 0.17% की नरमी के साथ 25,520.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार में रिकॉर्ड हाई के बाद मुनाफावसूली, निफ्टी 38, सेंसेक्स 236 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजार से मजबूत संकेत देखने को मिले। अमेरिकी सेंट्रल बैंक यूएस फेड की ओर ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद डाओ और S&P दोनों ने लाइफ हाई का स्तर छुआ। बाद में ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली से डाओ 475 अंक लुढ़ककर 100 अंक नीचे बंद हुआ, तो वहीं नैस्डैक दिन की ऊंचाई से 250 अंक गंवाकर 50 अंक गिरकर बंद हुआ।

निवेशकों का रुख सतर्क, दायरे में रह सकते हैं बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (19 सितंबर) को घरेलू शेयर बाजार ने अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती का जश्न मनाने के साथ निफ्टी 25600 के नये उच्च स्तर पहुँच गया।

25550 का स्तर है अहम, इसे पार करने तक घटायें लॉन्ग पोजीशन : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक पिछले चार दिनों से कंसोलिडेट कर रहे बाजार बुधवार (18 सितंबर) को ब्याज दरों पर कटौती का फैसला लेने वाली अमेरिकी फेड की बैठक से पहले काफी अस्थिर रहे। हालाँकि बाजार बंद भाव के आधार पर 25350 के स्तर के ऊपर बंद होने में कामयाब रहे, जो पिछली तेजी का सर्वोच्च स्तर है। 

गिफ्ट निफ्टी में तेजी, Sensex-Nifty में आज बढ़त के आसार

भारतीय शेयर बाजार में साप्ताहिक वायदा सौदों के निप्टान के दिन गुरुवार (19 सितंबर) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 82.00 अंकों की तेजी दिखायी दे रही है और ये 0.32% की बढ़त के साथ 25,437.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!