शेयर मंथन में खोजें

लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी ने किया एल्कजॉप नॉर्डिक के साथ समझौता

लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी लार्सन एंड टुब्रो इन्फोटेक ने एल्कजॉप नॉर्डिक एएस के साथ एक बहुवर्षीय समझौता किया है।

आईटी सेवाएं और समाधान प्रदान करने वाली इस कंपनी ने यह समझौता इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट और डाटा केंद्र सेवाएं देने के लिए किया है।
बीएसई में लार्सन एंड टुब्रो का शेयर गुरुवार के 1,273.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 1,269.80 रुपये पर खुला और 1,272.00 रुपये के उच्च स्तर तक गया है। करीब सवा 10 बजे कंपनी का शेयर 6.95 रुपये (0.55%) की गिरावट के साथ 1,266.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख