शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स समूह (Tata Motors Group) की वैश्विक बिक्री में 14% की गिरावट

जुलाई 2018 के मुकाबले 2019 के समान महीने में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री (थोक बिक्री) में 14% की गिरावट दर्ज की गयी है।

जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) सहित टाटा मोटर्स ने जुलाई में वाहनों की कुल 78,600 इकाइयाँ बेचीं। इस दौरान टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की वैश्विक थोक बिक्री 35% घट कर 26,168 इकाई रह गयी।
हालाँकि समूह की यात्री वाहन बिक्री में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी, जो कि 4% बढ़ कर 52,432 इकाई हो गयी।
दूसरी ओर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 122.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 124.00 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में कंपनी का शेयर 121.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 3.20 बजे टाटा मोटर्स के शेयरों में 0.25 रुपये रुपये या 0.20% की कमजोरी के साथ 282.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 35,196.78 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 282.00 रुपये और निचला स्तर 116.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख