शेयर मंथन में खोजें

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) का बोर्ड करेगा पूँजी जुटाने पर विचार

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के शेयर में 6% से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है।

बता दें कि 26 सितंबर को बैंक के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें एक या एक से अधिक किस्तों में बॉन्ड जारी करके 3,000 करोड़ रुपये तक पूँजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार और मंजूरी दी जायेगी।
हालाँकि आज बैंक के शेयर में जो तेजी दिख रही है, उसके पीछे सरकार द्वारा कॉर्पोरेट कर में कटौती किया जाना है।
बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 62.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 62.30 रुपये पर खुला। शुरुआत में दबाव में रहने के बाद पौने 11 बजे के बाद से बैंक के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे यह 66.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब 2.35 बजे बैंक के शेयरों में 3.80 रुपये या 6.13% की मजबूती के साथ 65.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 30,294.63 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 99.90 रुपये और निचला स्तर 58.65 रहा है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख