शेयर मंथन में खोजें

स्ट्राइड्स फार्मा (Strides Pharma) करेगी स्टेलिस बायोफार्मा में अतिरिक्त निवेश

दवा कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा (Strides Pharma) के निदेशक मंडल स्टेलिस बायोफार्मा (Stelis Biopharma) में अतिरिक्त 4 करोड़ डॉलर के निवेश को मंजूरी दे दी है।

स्ट्राइड्स फार्मा स्टेलिस बायोफार्मा में यह निवेश नियंत्रण हिस्सेदारी के लिए अगले 24 महीनों की अवधि में करेगी।
इस निवेश के जरिये स्टेलिस बायोफार्मास्यूटिकल क्षेत्र में एक वैश्विक कंपनी बनने के अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकेगी। साथ ही स्ट्राइड्स फार्मा के स्टेराइड इंजेक्शन कारोबार में पुन: प्रवेश में तेजी आयेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में स्ट्राइड्स फार्मा का शेयर 359.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 362.95 रुपये पर खुला। शुरुआत में सुस्ती के बाद करीब पौने 11 बजे शेयर में मजबूती शुरू हुई और यह 373.50 रुपये तक चढ़ा। मगर 2 बजे के बाद कंपनी के शेयर का रुख नीचे की ओर मुड़ गया और इसने सारी बढ़त गँवा दी।
कारोबार बंदी के समय कंपनी का शेयर 0.10 रुपये या 0.03% की मामूली वृद्धि के साथ 359.45 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,218.86
करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 550.40 रुपये और निचला स्तर 337.85 रहा है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख