शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) को विरगोनगर संयंत्र के लिए मिली ईआईआर रिपोर्ट

दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से अपने विरगोनगर (बेंगलुरु) संयंत्र के लिए ईआईआर (स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट) मिल गयी है।

यूएसएफडीए ने इस संयंत्र का निरीक्षण 15-19 जुलाई 2019 में किया था। ईआईआर रिपोर्ट मिलने का इस बात का संकेत है कि यूएसएफडीए द्वारा निरीक्षण रोक दिया गया है।
हालाँकि बाजार में तेजी और सकारात्मक खबर के बावजूद सिप्ला के शेयर में कमजोरी दिख रही है। बीएसई में सिप्ला का शेयर 463.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 470.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बावजूद सुबह ही ल्युपिन के शेयर का रुख नीचे की तरफ मुड़ गया।
करीब 12 बजे सिप्ला के शेयरों में 12.20 रुपये या 2.63% की कमजोरी के साथ 451.20 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 36,364.67 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 677.45 रुपये और निचला स्तर 445.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख