शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) करेगा ग्रामीण ऋण मेलों का आयोजन

खबरों के अनुसार एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) अगले 6 महीनों में 1,000 ग्रामीण ऋण मेलों (Grameen Loan Mela) का आयोजन करेगा।

बैंक ने यह निर्णय अपने खुदरा पोर्टफोलियो के विस्तार के लिए लिया है। इन मेलों का आयोजन 300 से अधिक जिलों में किया जायेगा, जो देश भर के करीब 6,000 गाँवों को कवर करेंगे।
एक पारंपरिक गाँव के मेले की तरह ग्रामीण ऋण मेला आस-पास के 5-6 गाँवों के लोगों के लिए बैंक उत्पादों की पूरी श्रृंखला का उपयोग करने के लिए वन-स्टॉप शॉप होगा। इन मेलों में ग्रामीण उपभोक्ता ट्रैक्टर, ऑटो, दोपहिया और कृषि ऋण ले सकेंगे और चालू या बचत खाते खोल सकेंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 1,200.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 1,255.35 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद बैंक का शेयर 1,285.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर है।
करीब पौन 1 बजे बैंक के शेयरों में 72.60 रुपये या 6.05% की बढ़ोतरी के साथ 1,272.70 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,96,264.12 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का निचला स्तर 942.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख