शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने किया पाँच पम्पिंग इकाइयों का शुभारंभ

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने तेलंगाना में 5 नयी इकाइयाँ शुरू की हैं।

कंपनी ने 7x139 मेगावाट कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की पांच पम्पिंग इकाइयों का शुभारंभ किया है। गौरतलब है कि प्रत्येक यूनिट के लिए पम्प को 89.94 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड पानी 120.98 मीटर तक ऊपर उठाने के लिए डिजाइन किया गया है।
यह परियोजना तेलंगाना के करीमनगर जिले में स्थित है, जिसके जरिये सिंचाई और आस-पास के इलाकों में पानी की आपूर्ति की जायेगी। तेलंगाना में बीएचईएल ने अब तक विभिन्न रेटिंगों के 35 पम्प-मोटर सेटों को शुरू किया है, जिनकी कुल क्षमता 1,796 मेगावाट है।
उधर बीएसई में बीएचईएल का शेयर 50.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 51.40 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 52.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 1.75 रुपये या 3.49% की बढ़ोतरी के साथ 51.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,054.50 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 78.75 रुपये और निचला स्तर 46.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख