शेयर मंथन में खोजें

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने शुरू की नयी सहायक कंपनी

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने अदाणी गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Adani Guwahati International Airport) नाम से एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की है।

अदाणी गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट गुवाहाटी में स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के संचालन और रखरखाव संबंधी गतिविधियों को अंजाम देगी।
सोमवार 23 सितंबर को शुरू की गयी अदाणी गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अधिकृत शेयर पूँजी और चुकता शेयर पूँजी दोनों 1-1 लाख रुपये की हैं।
उधर बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 152.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 151.15 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 145.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में यह 5.40 रुपये या 3.54% की गिरावट के साथ 147.15 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 16,183.71 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 180.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 113.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख