शेयर मंथन में खोजें

बॉश (Bosch) ने किया पैकेजिंग मशीनरी कारोबार बेचने के लिए करार, शेयर कमजोर

घरेलू उपकरण निर्माता बॉश (Bosch) के शेयर में करीब 2.5% की कमजोरी दिख रही है।

दरअसल कंपनी के बोर्ड ने पैकेजिंग मशीनरी कारोबार की बिक्री और हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने पैकेजिंग मशीनरी कारोबार को बेचने के लिए रॉबर्ट बॉश पैकेजिंग टेक्नोलॉजी (Robert Bosch Packaging Technology) के साथ 144.6 करोड़ रुपये मूल्य का सौदा किया है।
गौरतलब है कि रॉबर्ट बॉश पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, रॉबर्ट बॉश पैकेजिंग टेक्नोलॉजी जीएमबीएच (Robert Bosch Packaging Technology GmbH) की सहायक कंपनी है, जबकि रॉबर्ट बॉश पैकेजिंग टेक्नोलॉजी जीएमबीएच, रॉबर्ट बॉश जीएमबीएच (Robert Bosch GmbH) की सहायक इकाई है और रोबर्ट बॉश जीएमबीएच, बॉश की मूल कंपनी है।
दूसरी ओर पैकेजिंग मशीनरी कारोबार को बेचने की घोषणा का बॉश के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में बॉश का शेयर 14,592.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ सुबह 14,515.00 रुपये पर खुल कर 14,136.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब साढ़े 10 बजे बॉश के शेयरों में 349.85 रुपये या 2.40% की गिरावट के साथ 14,242.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 42,006.32 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 20,576.00 रुपये और निचला स्तर 12,698.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख