शेयर मंथन में खोजें

सीजी पावर (CG Power) : नया चेयरमैन नियुक्त, शेयर में मजबूती

सेंसेक्स में 402 अंकों की तेजी के बीच सीजी पावर (CG Power) के शेयर में भी 2.5% से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

बुधवार को सीजी पावर के निदेशक मंडल की बैठक में कंपनी के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक आशीष कुमार गुहा (Ashish Kumar Guha) को 25 सितंबर 2019 से ही कंपनी के निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
गौरतलब है कि गुहा अगस्त 2006 से सितंबर 2014 तक हीडलबर्ग सीमेंट (Heidelberg Cement) में मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक रहे हैं। इससे पहले वे डिप्टी सीईओ के रूप में एमबिट कॉर्पोरेट फाइनेंस (Ambit Corporate Finance) में निवेश बैंकिंग में थे। उन्होंने लैजार्ड इंडिया भी सीईओ का पद संभाला है।
बीएसई में सीजी पावर के शेयर ने 15.28 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले हरे निशान में 16.04 रुपये पर शुरुआत की, जो अभी तक के सत्र में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है।
12.10 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.42 रुपये या 2.75% की मजबूती के साथ 15.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,004.58 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 49.85 रुपये और निचला स्तर 8.25 रुपये रहा है।
सीजी पावर एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण से संबंधित उत्पादों के डिजाइन, निर्माण और विपणन का कारोबार करती है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख