शेयर मंथन में खोजें

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के बोर्ड ने दी पूँजी जुटाने की मंजूरी

बाजार में गिरावट के बीच पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) या पीएनबी के शेयर में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

बता दें कि 26 सितंबर को बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में एक या एक से अधिक किस्तों में बॉन्ड जारी करके 3,000 करोड़ रुपये तक पूँजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करके मंजूरी दे दी गयी।
साथ ही बैंक ने तकनीकी कारणों के चलते पहले 22 अक्टूबर को होने वाली अतिरिक्त साधारण आम बैठक (ईजीएम) को टाल दिया है। शेयरधारकों की ईजीएम में पीएनबी के साथ ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के विलय की मंजूरी पर विचार होना था। ईजीएम में इक्विटी शेयरों के तरजीही आवंटन के माध्यम से पीएनबी में केंद्र सरकार की तरफ से 18,000 करोड़ रुपये के पूँजी निवेश को भी मंजूरी देने की उम्मीद थी।
अब पीएनबी ईजीएम की नयी तारीख का ऐलान उचित समय पर करेगा।
बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 62.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 63.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में बैंक का शेयर 63.70 रुपये और निचला स्तर 62.40 रुपये रहा है।
करीब ढाई बजे बैंक के शेयरों में 0.10 रुपये या 0.16% की मामूली वृद्धि के साथ 62.95 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 28,982.48 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 99.90 रुपये और निचला स्तर 58.65 रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख