शेयर मंथन में खोजें

ऐस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) ने बढ़ायी श्रीलंकाई इकाई में हिस्सेदारी

स्वास्थ्य सेवा प्रदाता ऐस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) ने श्रीलंका में स्थित अपनी सहायक कंपनी श्री साईनाथ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स (Sri Sainatha Multispeciality Hospitals) में शेयरधारिता बढ़ायी है।

मई 2007 में शुरू की गयी श्री साईनाथ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स में ऐस्टर डीएम की 58.03% हिस्सेदारी थी। अब शेयरधारकों के समझौते की शर्तों के आधार पर प्रमोटरों और निवेशकों ने पुट विकल्प का उपयोग करने का निर्णय लिया, जिससे ऐस्टर डीएम की कंपनी में शेयरधारिता में 9.49% की वृद्धि हुई। इसके साथ ही ऐस्टर डीएम की श्री साईनाथ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स में हिस्सेदारी 58.03% से बढ़ कर 67.52% हो गयी है। इसके लिए ऐस्टर डीएम में 6.11 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में ऐस्टर डीएम का शेयर 1.00 रुपये या 0.83% की कमजोरी के साथ 120.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,070.31 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 175.00 रुपये और निचला स्तर 109.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख