शेयर मंथन में खोजें

कॉर्पोरेट यात्रा व्यवसाय की बिक्री से निचले सर्किट पर कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) का शेयर

कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) का शेयर आज 5% की गिरावट के साथ निचले सर्किट पर पहुँच गया है।

कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट यात्रा कारोबार की बिक्री के लिए एबिक्स सॉफ्टवेयर इंडिया (Ebix Software India) के साथ समझौता किया है। सौदे में एबिक्स की इकाई मरकरी ट्रेवल (Mercury Travel) को अपना भारतीय कॉर्पोरेट यात्रा व्यवसाय बेचना शामिल है।
गौरतलब है कि कॉक्स ऐंड किंग्स जून 2019 से कई बार वाणिज्यिक पत्रों के भुगतानों में चूक गयी है, जिसका असर इसके शेयर पर पड़ा है। पहली बार यह 150 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं कर पायी थी। हाल ही में कंपनी 20 सितंबर को 30 करोड़ रुपये के भुगतान पर चूक गयी।
दूसरी ओर बीएसई में कॉक्स ऐंड किंग्स का शेयर 4.06 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 4.24 रुपये पर खुल कर 3.86 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 1.50 बजे कंपनी का शेयर 0.20 रुपये या 4.93% की गिरावट के साथ 3.86 रुपये के भाव पर ही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 68.15 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 211.90 रुपये और निचला स्तर 3.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख