शेयर मंथन में खोजें

आरबीएल बैंक (RBL Bank) के शेयर में 18% की कमजोरी

करीब 1 बजे के बाद बाजार में हुई तीखी बिकवाली के बीच आरबीएल बैंक (RBL Bank) के शेयर में 18% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

जानकारों का मानना है कि हाल ही में सामने आये पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक (Punjab & Maharashtra Co-operative Bank) या पीएमसी बैंक के संकट के कारण निवेशकों का नजरिया बैंक शेयरों को लेकर नकारात्मक हुआ है।
सोमवार को वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का खबरों में एक बयान भी आया, जिसमें उन्होंने पीएमसी बैंक संकट को आँखे खोलने वाला बताते हुए कहा कि आरबीआई विभिन्न पहलुओं पर गौर कर रहा है, जिसमें लेखा परीक्षकों की ओर से हुई चूक भी शामिल है।
वहीं जानकार यह अंदाजा भी लगा रहे हैं कि केंद्रीय वित्त मंत्री एक ओर 400 जिलों में ऋण मेला आयोजित करने की तैयारी में है, वहीं 7 बड़े बैंकों में एक बार फिर से एनपीए (NPA) संकट सामने आया है। इन 7 बैंकों में आरबीएल बैंक के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, यस बैंक, एसबीआई और इंडसइंड बैंक के नाम शामिल हैं।
बीएसई में आरबीएल बैंक का शेयर 328.75 रुपये पिछले बंद स्तर के मुकाबले 334.70 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 255.60 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 2 बजे बैंक के शेयरों में 59.25 रुपये या 18.02% की कमजोरी के साथ 269.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 11,600.73 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख