शेयर मंथन में खोजें

एस्कॉर्ट्स (Escorts) के निर्यात में 51.1% की बढ़ोतरी, शेयर मजबूत

सितंबर 2018 के मुकाबले 2019 की समान अवधि में ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) के निर्यात में 51.5% की बढ़ोतरी हुई है।

इसी अवधि में कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 1.2% की वृद्धि दर्ज की गयी।
एस्कॉर्ट्स की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री सितंबर 2018 में 10,396 इकाई से बढ़ कर 2019 के इसी महीने में 10,521 इकाई हो गयी, जबकि निर्यात 221 इकाई के मुकाबले 334 इकाई हो गया। इस लिहाज से कंपनी की कुल सितंबर ट्रैक्टर बिक्री 10,617 इकाइयों के मुकाबले 2.2% की वृद्धि के साथ 10,855 इकाई रही।
वही चालू वित्त वर्ष की अब तक की अवधि (अप्रैल-सितंबर) में देखें तो एस्कॉर्ट्स की कुल बिक्री में 10.4% और घरेलू बिक्री में 12.5% की गिरावट आयी है, जबकि निर्यात 81.6% बढ़ा है।
वाहन बिक्री बढ़ने से एस्कॉर्ट्स के शेयर में अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 581.00 रुपये पिछले बंद स्तर के मुकाबले 587.60 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 611.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 3.05 बजे कंपनी के शेयरों में 23.70 रुपये या 4.08% की मजबूती के साथ 604.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,412.22 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख