शेयर मंथन में खोजें

अपोलो पाइप्स (Apollo Pipes) की जुलाई-सितंबर बिक्री में 11% की बढ़ोतरी

पाइप निर्माता कंपनी अपोलो पाइप्स (Apollo Pipes) के पाइपों की जुलाई-सितंबर बिक्री में 11% की बढ़ोतरी हुई है।

2019 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले जुलाई-सितंबर तिमाही में अपोलो पाइप्स ने पाइपों की बिकवाली में 11% की बढ़ोतरी दर्ज की।
अप्रैल-जून में 927.1 करोड़ टन की तुलना में जुलाई-सितंबर में अपोलो पाइप्स ने 1,030.6 करोड़ टन पाइप की बिक्री की। अपोलो पाइप्ल के अनुसार यह देश में पाइपिंग समाधान प्रदान करने वाली शीर्ष 10 प्रमुख कंपनियों में से एक है।
अपोलो पाइप्स के मुताबिक कंपनी अपनी उत्पाद श्रेणियों में दोबारा एक स्थिर तेजी देख रही है। सरकार की तरफ से उठाये गये कदमों से आने वाली तिमाहियों में माँग के माहौल में सुधार और नयी क्षमता विस्तार से कंपनी अपनी बिक्री में बढ़ोतरी को लेकर आश्वस्त है।
दूसरी तरफ मंगलवार को बीएसई में अपोलो पाइप्स का शेयर 3.05 रुपये या 0.78% की वृद्धि के साथ 393.40 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 515.72 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 508.35 रुपये और निचला स्तर 315.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख