शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) की बिक्री और उत्पादन घटे

साल दर साल आधार पर सितंबर में सरकारी खदान कंपनी एनएमडीसी (NMDC) के उत्पादन और बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है।

पिछले साल सितंबर में 23.5 लाख टन के मुकाबले 2019 की समान अवधि में कंपनी का लौह अयस्क उत्पादन 30.21% घट कर 16.4 लाख टन रह गया। वहीं एनएमडीसी की बिक्री 23.4 लाख टन की तुलना में 18.37% गिर कर 19.1 लाख टन रह गयी।
वहीं चालू वित्त वर्ष की अब तक की अवधि (अप्रैल-सितंबर) में देखें तो एनएमडीसी का उत्पादन 122.2 लाख टन से 10.06% की वृद्धि के साथ 134.5 लाख टन और बिक्री 133.8 लाख टन के मुकाबले 8.66% की बढ़ोतरी के साथ 145.4 लाख टन रही।
दूसरी तरफ मंगलवार को बाजार में गिरावट के बावजूद बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 7.70 रुपये या 8.68% की बढ़ोतरी के साथ 96.40 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 29,516.23 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 120.45 रुपये और निचला स्तर 74.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख