शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण है अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) में 4% से ज्यादा मजबूती

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर में 4% से ज्यादा देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार कंपनी ने डॉलर बॉन्ड (Dollar Bond) बेच कर 36.25 करोड़ डॉलर (करीब 2,569.41 करोड़ रुपये) की पूँजी जुटायी है। एक खबर के मुताबिक अदाणी ग्रीन इस पूँजी के जरिये अपने मौजूदा ऋण को पुनर्वित्त करने के साथ ही पूँजीगत व्यय में इस्तेमाल करेगी।
इस तरह के डॉलर-मूल्य वाले बॉन्ड पर 20 साल की मैच्योरिटी के साथ 4.625% की यील्ड है।
उधर बीएसई में अदाणी ग्रीन का शेयर 61.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 62.15 रुपये पर खुल कर 64.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। 11 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 2.70 रुपये या 4.41% की मजबूती के साथ 63.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,033.15 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर भी 64.90 रुपये और निचला स्तर 29.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख