शेयर मंथन में खोजें

एनआईआईटी (NIIT) करने जा रही है 335 करोड़ रुपये के शेयरों की वापस खरीद

प्रमुख बहुराष्ट्रीय आईटी सेवा प्रदाता कंपनी एनआईआईटी (NIIT) 335 करोड़ रुपये के शेयरों की वापस खरीद (Buyback) करने जा रही है।

कंपनी ने बायबैक ऑफर के लिए 18 अक्टूबर को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है। जानकारी के लिए बता दें कि अगस्त में एनआईआईटी के निदेशक मंडल ने 335 करोड़ रुपये में 125 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 2.68 करोड़ शेयरों की वापस खरीद के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। 2.68 करोड़ शेयर कंपनी की कुल चुकता इक्विटी शेयर पूँजी के 16% के बराबर हैं।
गौरतलब है कि बायबैक प्रस्ताव को एनआईआईटी के शेयरधारकों ने भी डाक मतपत्र के जरिये हरी झंडी दिखा दी है। कंपनी की तरफ से प्रस्ताव पर नतीजे की घोषणा शुक्रवार को की गयी।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में एनआईआईटी का शेयर 0.55 रुपये या 0.61% की बढ़ोतरी के साथ 90.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,519.40 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 116.90 रुपये और निचला स्तर 60.80 रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख