शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) को मिला 300 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति का ठेका

खबरों के अनुसार टाटा मोटर्स (Tata Motors) को अहमदाबाद नगर निगम (Ahmedabad Municipal Corporation) की सहायक कंपनी अहमदाबाद जनमार्ग (Ahmedabad Janmarg) से 300 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है।

कंपनी शहरी 9/9 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति करेगी, जो अहमदाबाद के बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) परिसर में चलेंगी। इन बसों को संचालन व्यय (ऑपेक्स) मॉडल के तहत तैनात किया जायेगा, जो भुगतान प्रति किमी के आधार पर काम करता है।
खबर के मुताबिक टाटा मोटर्स इन बसों के लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थापना करेगी, जिसमें फास्ट चार्जिंग और सपोर्ट सिस्टम शामिल है। अब तक टाटा मोटर्स ने 200 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति की है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 2.90 रुपये या 2.37% की गिरावट के साथ 119.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 34,518.25 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 239.30 रुपये और निचला स्तर 106.00 रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2019)a

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख