शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने विदेशी बॉन्ड इश्यू के जरिये जुटाये 40 करोड़ डॉलर

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने विदेशी बॉन्ड इश्यू के जरिये 40 करोड़ डॉलर (करीब 2,843.80 करोड़ रुपये) की पूँजी जुटायी है।

जानकारों के अनुसार अमेरिका में गिरती ब्याज दरों का फायदा उठाने के लिए कंपनी ने यह निर्णय लिया है। कंपनी वैश्विक ऋण निवेशकों को 5.375% कूपन दर वाले बॉन्ड जारी करेगी।
यह इसी साल पारित किये गये 1 अरब डॉलर की पूँजी जुटाने के प्रस्ताव का हिस्सा है। इससे पहले जेएसडब्ल्यू स्टील ने अप्रैल में 50 करोड़ डॉलर का राशि जुटायी थी।
कंपनी ने बताया है कि इस बॉन्ड इश्यू को रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने बीबी और मूडीज (Moody's) बीए2 रेटिंग दी है। साढ़े 5 वर्षीय इन बॉन्डों को सिंगापुर एक्सचेंज सिक्योरिटीज ट्रेडिंग (Singapore Exchange Securities Trading) पर सूचीबद्ध किया जायेगा। ये बॉन्ड 04 अप्रैल 2025 को मैच्योर होंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 214.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 215.95 रुपये पर खुला है। मगर हरे निशान में शुरुआत के बाद इसके शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। करीब 9.20 बजे कंपनी के शेयरों में 3.45 रुपये या 1.61% की गिरावट के साथ 211.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 51,003.35 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 384.90 रुपये और निचला स्तर 201.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख