शेयर मंथन में खोजें

ग्रेटिप सॉफ्टवेयर (Greytip Software) में निवेश की खबर से इन्फो एज (Info Edge) में मजबूती

इन्फो एज (Info Edge) के शेयर में करीब 1% की बढ़ोतरी दिख रही है।

नौकरी, शादी, रियल एस्टेट, शिक्षा और संबंधित सेवाओं में ऑनलाइन क्लासीफाइड कंपनी इन्फो एज बेंगलुरु में स्थित ग्रेटिप सॉफ्टवेयर (Greytip Software) में 35 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 1994 में शुरू की गयी ग्रेटिप सॉफ्टवेयर एचआर और पेरोल एसएएएस (HR & Payroll SaaS) कंपनी है, जो भारत के अलावा विदेशों में एसएमई (SME) ग्राहकों को सेवाएँ प्रदान करती है।
निवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्फो एज की ग्रेटिप सॉफ्टवेयर में 20.25% हिस्सेदारी होगी।
दूसरी तरफ बीएसई में इन्फो एज का शेयर 2,269.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज लाल निशान में 2,231.55 रुपये पर खुला है। मगर लाल निशान में शुरुआत के बाद कंपनी का शेयर मजबूत स्थिति में आ गया है। करीब पौने 10 बजे कंपनी के शेयरों में 22.40 रुपये या 0.99% की बढ़ोतरी के साथ 2,291.40 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 27,835.49 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,432.00 रुपये और निचला स्तर 1,312.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख