शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में 3.5% से ज्यादा की तेजी

यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में 3.5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार वैश्विक प्राइवेट इक्विटी (पीई) फर्म यस बैंक में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही हैं। खबरों में तीन पीई फर्मों का नाम सामने आया है, जिनमें तीन अमेरिकी निवेश कंपनियाँ टीपीजी (TPG), द कार्लाइल ग्रुप (The Carlyle Group) और फैरेलॉन कैपिटल (Farallon Capital), शामिल हैं।
खबर के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में वार्ता काफी आगे बढ़ी है और परिणामस्वरूप एक या अधिक निजी इक्विटी फर्म बैंक में हिस्सेदारी खरीद सकती हैं। इसी खबर का यस बैंक के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ रहा है।
दूसरी तरफ बीएसई में यस बैंक का शेयर 42.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 45.95 रुपये पर खुला है, जो अभी तक के सत्र में शेयर का ऊपरी स्तर भी रहा है। करीब 11 बजे बैंक के शेयरों में 1.55 रुपये या 3.68% की बढ़ोतरी के साथ 43.70 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार की पूँजी 11,157.70 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 285.90 रुपये और निचला स्तर 29.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख