शेयर मंथन में खोजें

सहायक इकाई की रेटिंग घटने से टूटा इडेलवाइज फाइनेंशियल (Edelweiss Financial) का शेयर

वित्तीय सेवा प्रदाता इडेलवाइज फाइनेंशियल (Edelweiss Financial) के शेयर में करीब 8.5% की कमजोरी दिख रही है।

आज कंपनी का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर भी फिसला है। दरअसल खबरों के अनुसार रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने इडेलवाइज की सहायक कंपनी ईसीएल फाइनेंस (ECL Finance) की दीर्घकालिक ऋण साधनों की रेटिंग एए से घटा कर एए- कर दी है। मगर क्रिसिल ने इडेलवाइज फाइनेंशियल के अल्पकालिक उधार कार्यक्रमों के लिए 'क्रिसिल ए1+' की क्रेडिट रेटिंग की फिर से पुष्टि की है।
सहायक कंपनी की रेटिंग में गिरावट का इडेलवाइज के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में इडेलवाइज फाइनेंशियल का शेयर 84.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज लाल निशान में 84.05 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में इडेलवाइज फाइनेंशियल का शेयर 76.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का न्यूनतम भाव है। करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयरों में 6.35 रुपये या 7.52% की कमजोरी के साथ 78.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 7,283.58 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 210.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख