शेयर मंथन में खोजें

1,600 करोड़ रुपये का ठेका मिलने से बीएचईएल (BHEL) में मजबूती

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) के शेयर में 1.5% की तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में ग्रीनफील्ड 2x660 मेगावाट खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना के लिए टर्बाइन जेनरेटर (टीजी) और संबंधित पैकेजों के लिए करीब 1,600 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह परियोजना टीएचडीसी इंडिया (THDC India) से मिली है, जो केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार का संयुक्त उद्यम है।
ठेके में 2x660 मेगावाट खुर्जा सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट के लिए टीजी और संबंधित पैकेजों की डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, आपूर्ति, निर्माण, परीक्षण और कमीशन शामिल है।
बीएसई में बीएचईएल का शेयर 42.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 43.00 रुपये पर खुल कर 42.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का न्यूनतम भाव है। मगर ठेका मिलने की खबर से कंपनी के शेयर ने वापसी की।
करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 0.70 रुपये या 1.64% की बढ़ोतरी के साथ 43.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,146.98 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 78.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख