शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) ने बढ़ायी गोदरेज मैक्सीमिल्क में हिस्सेदारी

पशु आहार और कृषि व्यवसाय कंपनी गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) ने अपनी सहायक कंपनी गोदरेज मैक्सीमिल्क (Godrej Maxximilk) में हिस्सेदारी बढ़ायी है।

गोदरेज एग्रोवेट ने गोदरेज मैक्सीमिल्क की अतिरिक्त 11.03% का अधिग्रहण किया है। अब गोदरेज एग्रोवेट की गोदरेज मैक्सीमिल्क में शेयरधारिता 62.97% से बढ़ कर 74% हो गयी है।
गोदरेज मैक्सिमिल्क उच्च गुणवत्ता वाली गायों के इन-विट्रो उत्पादन में लगी हुई है, जिससे डेयरी किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले दूध का उत्पादन करने में मदद करती है और परिणामस्वरूप उनकी उपज में महत्वपूर्ण अनुपात में वृद्धि होती है।
बीएसई में गोदरेज एग्रोवेट का शेयर 472.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 474.70 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में यह 470.10 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब साढ़े 10 बजे यह 2.30 रुपये या 0.49% की गिरावट के साथ 470.10 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,027.89 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 564.55 रुपये और निचला स्तर 421.70 रुपये रहा है।
गोदरेज एग्रोवेट 1897 में स्थापित किये गये गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) की कंपनी है, जो बाजार सूचकांकों पर अक्टूबर 2017 में सूचीबद्ध हुई थी। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख