शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) की घरेलू उत्पादन में 4.65% बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा स्टील (Tata Steel) के घरेलू उत्पादन में 4.65% की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने घरेलू स्तर पर पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 43 लाख टन के मुकाबले 45 लाख टन का उत्पादन किया। हालाँकि इसकी घरेलू बिक्री में 4.16% की गिरावट दर्ज की गयी। टाटा स्टील की घरेलू बिक्री 43.2 लाख टन की तुलना में 41.4 लाख टन रह गयी।
हालाँकि यूरोप में कंपनी की बिक्री और उत्पादन लगभग सपाट रही। यूरोप में टाटा स्टील का तिमाही उत्पादन 24.2 लाख टन के मुकाबले 24.6 लाख टन और बिक्री 22.7 लाख टन की तुलना में 22.8 लाख टन रही। वहीं दक्षिण-पूर्व में कंपनी की बिक्री 6.5 लाख टन से हल्की गिरावट के साथ 6.1 लाख टन रही, जबकि उत्पादन 5.4 लाख टन के मुकाबले 5.7 लाख टन हो गया।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 329.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 333.25 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 342.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 11 बजे यह 5.35 रुपये या 1.62% की बढ़ोतरी के साथ 335.05 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 38,393.34 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 610.00 रुपये और निचला स्तर 320.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख