शेयर मंथन में खोजें

अदाणी गैस (Adani Gas) ने फ्रांसीसी कंपनी को बेची 37.4% हिस्सेदारी

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की प्राकृतिक गैस वितरक कंपनी अदाणी गैस (Adani Gas) ने फ्रांसीसी ऊर्जा कंपनी टोटल (Total) के साथ अपनी 37.4% हिस्सेदारी बेचने के लिए करार किया है।

टोटल अदाणी गैस की 25.2% हिस्सेदारी 149.63 रुपये प्रति शेयर के भाव पर सार्वजनिक शेयरधारकों से खरीदेगी। इस हिस्सेदारी का मूल्य 41.47 अरब रुपये होगा। टोटल शेष 12.2% शेयरधारिता 1,515 करोड़ रुपये में अदाणी परिवार से खरीदेगी।
इस सौदे से टोटल को अदाणी गैस का संयुक्त नियंत्रण मिलेगा। यह करार भारत के शहरी गैस वितरण (सीजीडी) क्षेत्र में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश है।
दूसरी तरफ बीएसई में अदाणी गैस के शेयर ने 137.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 162.40 रुपये पर शुरुआत की। 9.25 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 17.00 रुपये या 12.35% की बढ़ोतरी के साथ 154.65 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,036.06 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 184.25 रुपये और निचला स्तर 70.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख